Edited By Harman, Updated: 11 May, 2026 05:25 PM

फरीदाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
फरीदाबाद : फरीदाबाद से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब सोमवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना एनआईटी-5 स्थित केसी सिनेमा रोड के पास जंगल क्षेत्र की है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के हाथरस के निवासी इंद्रजीत के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इंद्रजीत रविवार दोपहर घर से निकला हुआ था, लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने खोजबीन शुरु कर दी। वहीं आज सुबह पुलिस को सूचना मिली कि पेड़ पर एक शख्स का शव लटका मिला।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।