राम रहीम के खिलाफ चल रहे रंजीत हत्या मामले में आज हुई सुनवाई, सामने आए विशेष तथ्य

Edited By Shivam, Updated: 31 Aug, 2019 07:53 PM

डेरा प्रमुख राम रहीम पर पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में चल रहे रंजीत हत्या मामले को लेकर आज सुनवाई हुई। जिसमें विशेष तथ्य सामने आए हैं। सुनवाई के दौरान मामले में मुख्यारोपी राम रहीम और कृष्ण वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश किए गए। वहीं...

पंचकूला (उमंग): डेरा प्रमुख राम रहीम पर पंचकूला स्थित हरियाणा की विशेष सीबीआई अदालत में चल रहे रंजीत हत्या मामले को लेकर आज सुनवाई हुई। जिसमें विशेष तथ्य सामने आए हैं। सुनवाई के दौरान मामले में मुख्यारोपी राम रहीम और कृष्ण वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पेश किए गए। वहीं अन्य आरोपी जसबीर, सबदिल, अवतार प्रत्यक्ष रूप से कोर्ट में पेश हुए। इस मामले एक अन्य आरोपी इन्द्रसेन स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते हाजरी माफी पर चल रहा है।

Ram Rahim, Khatta singh

आज इस मामले में बचाव पक्ष द्वारा वकील लाल फकीरचंद के जूनियर सुधीर सहगल की गवाही होनी थी। कोर्ट में गवाह सुधीर सहगल ने कहा कि उसने 2006 में लाला फकीर चंद के पास से काम छोड़ दिया था, जबकि खट्टा सिंह की एप्लीकेशन पर हस्ताक्षर 2007 में हुए थे। वहीं आज इस मामले की अगली सुनवाई 7 सितम्बर को तय कर की गई है।

आज की सुनवाई में क्या रहा विशेष
दरअसल, आज बचाव पक्ष द्वारा सीबीआई कोर्ट में खट्टा सिंह द्वारा गवाही करवाने को लेकर लगाई गई याचिका की एप्लीकेशन, जिसपर हुए हस्ताक्षर की पहचान करवाने के लिए सुधीर सहगल को गवाही के लिए बुलाया गया।

बचाव पक्ष के वकील अनिल कौशिक ने बताया कि आज इस मामले में गवाह को गवाही के लिए बुलाया था। गवाह द्वारा कोर्ट में बयान दिया गया कि खट्टा सिंह की याचिका पर हस्ताक्षर 2007 में हुए थे, जबकि स्वर्गीय वकील लाला फकीरचंद के पास से उन्होंने 2006 में काम छोड़ दिया था।

PunjabKesari, Haryana, Ram Rahim

वकील ने बताया कि अब अगली सुनवाई में अन्य गवाह को गवाही के लिए बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि रंजीत हत्या मामले में खट्टा सिंह ने गवाही के लिए एक याचिका लगाई थी और उस याचिका पर किए गए हस्ताक्षर की पहचान के लिए आज गवाह को बुलाया गया था। अब इस मामले की अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!