Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Jun, 2026 05:51 PM

जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) से एक राहत भरी खबर सामने आ
जींद : जींद की चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी (CRSU) से एक राहत भरी खबर सामने आ रही है। CRSU को आखिरकार स्थायी कुलपति मिल गया है। हरियाणा सरकार ने वरिष्ठ शिक्षाविद् डॉ. रामपाल सैनी को विश्वविद्यालय का नया स्थायी कुलपति नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से विश्वविद्यालय में लंबे समय से चल रही प्रशासनिक अनिश्चितता समाप्त होने की उम्मीद जताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार डॉ. रामपाल सैनी शिक्षा और उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में लंबा अनुभव रखते हैं। उन्होंने विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर कार्य करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उनकी नियुक्ति को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास और प्रशासनिक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी हरियाणा के प्रमुख उच्च शिक्षण संस्थानों में शामिल है और प्रदेश के हजारों विद्यार्थी यहां शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। ऐसे में स्थायी कुलपति की नियुक्ति को विश्वविद्यालय के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)