भ्रष्टाचार पर एक्शन ; पानीपत में रिश्वतखोर पशु चिकित्सक गिरफ्तार, ACB ने जाल बिछाकर रंगे हाथों दबोचा

Edited By Krishan Rana, Updated: 02 Jun, 2026 03:01 PM

action against corruption bribe taking veterinary doctor arrested in panipat a

पानीपत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पशु चिकित्सक वीएलडीए (VLDA) को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी पशु लोन पास करवाने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए उसे 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए दबोच लिया।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी VLDA अशोक कुमार बड़ौली गांव में तैनात था। गांव के ही एक व्यक्ति ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दी थी कि पशु लोन पास करवाने के बदले अशोक कुमार उससे 7,500 रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार करते हुए मामले की जानकारी एसीबी को दी।

शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता को 5 हजार रुपये रिश्वत की राशि देकर आरोपी के पास भेजा गया। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, पहले से घात लगाए बैठी एसीबी टीम ने उसे मौके पर ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!