सड़क पर खड़े ट्राले से टकराया बाइक सवार, गंभीर चोटों के चलते गई जान

Edited By Shivam, Updated: 23 Jul, 2021 05:21 PM

youth died in road accident

झज्जर जिले के सबडिवीजन बेरी के दुजाना मार्ग पर एक बाइक सवार सड़क पर खड़े ट्राले से जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में घटना की सूचना राहगीरों द्वारा बेरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर...

झज्जर (प्रवीण धनखड़): झज्जर जिले के सबडिवीजन बेरी के दुजाना मार्ग पर एक बाइक सवार सड़क पर खड़े ट्राले से जा टकराया। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बाद में घटना की सूचना राहगीरों द्वारा बेरी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया।

मृतक की पहचान बेरी के गांव चिमनी निवासी 26 वर्षीय नितिन के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। इस मामले में बेरी पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!