गर्मी से राहत वाली बारिश बनी आफत, आधा दर्जन से अधिक बाइक सवार लीचेड पर फिसले

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 28 May, 2026 08:54 PM

more than 6 bike riders injured after slipping due to leached water during rain

शहर में देर शाम को बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को तन झुलसा देने वाली गर्मी से राहत प्रदान कर दी हो, लेकिन यह बारिश वाहन चालकों के लिए आफत बन गई। सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवार के लिए हुई जो सड़क पर फिसलकर चोटिल होने लगे।

गुड़गांव, (ब्यूरो): शहर में देर शाम को बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को तन झुलसा देने वाली गर्मी से राहत प्रदान कर दी हो, लेकिन यह बारिश वाहन चालकों के लिए आफत बन गई। सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवार के लिए हुई जो सड़क पर फिसलकर चोटिल होने लगे। 10 मिनट के अंदर ही एक के बाद एक बाइक सवार रोड पर फिसलते गए और घायल होते गए। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

दरअसल, राजीव चौक पर नगर निगम द्वारा डंपिंग स्टेशन बनाया गया है। इस डंपिंग स्टेशन से रिसने वाले लीचेड के कारण सड़क पर गंदगी जमा हो गई और आज देर शाम हुई हल्की बारिश के कारण सड़क पर फिसलन हो गई। जयपुर दिल्ली एसक्सप्रेसवे के साथ लगती सर्विस लेन के हालात यह हो गए कि एक के बाद एक बाइक सवार इस लीचेड पर फिसलकर चोटिल हो रहा था। जब दस मिनट के भीतर ही आधा दर्जन घटनाएं हो गई तो कुछ लोगों ने यहां वाहनों को रोक लिया ताकि बाइक सवार अपनी बाइक को बेहद धीमी गति से चलाएं और इस लीचेड के कारण हुई फिसलन के शिकार न हों और सुरक्षित यहां से गुजर जाएं।

 

आपको बता दें कि कई वर्ष पहले नगर निगम की तरफ से क्षेत्र के कूड़े के लिए राजीव चौक के पास खाली ग्राउंड में डंपिंग स्टेशन बनाया था। यहां डोर-टू-डोर वेस्ट कलेक्शन की गाड़ियां कूड़ा डालने के लिए आती थी जिसके बाद पहले तो यहां से कूड़े को बंधवाड़ी कचरा निस्तारण प्लांट में भेजा जाता था, लेकिन बाद में इसी प्राइमरी डंपिंग स्टेशन पर ही कूड़े का निस्तारण किया जाने लगा। यहां कूड़े की गाड़ियों की लंबी कतार होने के कारण कई बार गाड़ियों से कूड़ा सड़क पर ही गिर जाता है और इस कूड़े से निकलने वाले लीचेड को सड़क पर फैला हुआ दिखाई देने लगता है। यह लीचेड इस तरह से सड़क पर फैला हुआ है कि यहां हर वक्त कीचड़ जैसा माहौल बना रहता है। आज हुई बारिश के बाद यहां फिसलन अत्याधिक हो गई और इस फिसलन का शिकार दोपहिया वाहन सवार हुए जो यहां गिरकर चोटिल हो गए। इसमें महिलाएं व दोपहिया वाहन पर सवार बच्चे भी शामिल हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!