दिल्ली-जयपुर हाईवे पर कैंटर की चपेट में आने से दो युवकों की मौत..1 गंभीर, बाइक के उड़े परखच्चे

Edited By Harman, Updated: 26 May, 2026 04:34 PM

two youths killed after being hit by a canter on delhi jaipur highway

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रेवाड़ी (महेंद्र भारती) : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कैंटर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान राजगढ़ गांव निवासी 26 वर्षीय प्रवीण कुमार और 19 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक मनोज को गंभीर हालत में रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कसौला थाना प्रभारी सतीश के अनुसार, तीनों युवक रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में किसी मरीज से मिलकर बाइक पर अपने गांव राजगढ़ लौट रहे थे। जब वे आसलवास के समीप पहुंचे तो सड़क पर पड़े सामान से भरे बैगों पर उनकी बाइक चढ़ गई, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कैंटर ने तीनों युवकों को कुचल दिया। हादसे में रोहित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रवीण ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मनोज का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना मिलते ही कसोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फरार कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!