कैथल में युवक पर गंडासी-लाठियों से किए वार, सिर और शरीर पर गंभीर चोटें; सरेआम गुंडागर्दी से इलाके में दहशत

Edited By Harman, Updated: 25 May, 2026 02:08 PM

a youth was attacked with axes and sticks in kaithal

हरियाणा के कैथल से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 10 बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर गंडासों, डंडो व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं जब युवक की हालत बिगड़ गई तो बदमाश उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

कैथल : हरियाणा के कैथल से एक सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 10 बदमाशों ने मिलकर एक युवक पर गंडासों, डंडो व लाठियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं जब युवक की हालत बिगड़ गई तो बदमाश उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल की पहचान वार्ड नंबर 12 चीका निवासी सुनील के रुप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि 22 मई को उनके घर पर एक कार्यक्रम था। इसमें उसके परिवार वाले व रिश्तेदार आए हुए थे। उसके मामा का लड़का रेहान भी आया हुआ था। गली से निकलने को लेकर रेहान का कुछ लड़कों साहिल, शुभम व सौरव के साथ झगड़ा हो गया। उन्होंने किसी तरह समझा-बुझाकर मामला निपटा लिया। वहीं 24 मई को रात करीब नौ बजे रेहान किसी के साथ बाइक पर अपने घर जा रहा था। फिर उन्हीं लड़कों ने उसको घेर कर मारना शुरु कर दिया। उन्होंने बचाव करते हुए दोनों को फिर छुड़वाया।

पीड़ित सुनील ने बताया कि कुछ देर बाद सभी आरोपी अपने हाथों में गंडासी, लाठी व डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। आरोपियों ने उसको बुरी तरह पीटा। हमले में उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। जिससे वह बेसुध हो गया। परिजन उसे सरकारी अस्पताल कैथल लेकर गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!