दहेज की आग ने छीनी एक और बेटी; प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, दो पन्नों के सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप

Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Aug, 2026 07:28 PM

the dowry fire claimed another daughter a married woman fed up with harassment

कैथल से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शहर के पुंज मोहल्ले में करीब 24 वर्षीय विवाहिता ने

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : कैथल से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शहर के पुंज मोहल्ले में करीब 24 वर्षीय विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले मृतका ने दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उसने पति समेत ससुराल पक्ष के कई लोगों पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने तथा दहेज के लिए परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

मामले में मृतका के परिजनों की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतका के मामा बजरंग राज ने बताया कि उनकी भांजी ज्योति की शादी नवंबर 2025 में नवीन नामक युवक के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार, शादी में उन्होंने अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार दान-दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ज्योति को दहेज की मांग को लेकर परेशान किया जाने लगा। परिजनों का कहना है कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर ज्योति ने यह कदम उठाया।

PunjabKesari

सुसाइड नोट में बयां किया दर्द

मृतका द्वारा छोड़े गए सुसाइड नोट में उसने अपनी परेशानी और मानसिक पीड़ा का जिक्र किया है। परिजनों के अनुसार, ज्योति ने लिखा कि उसके गरीब माता-पिता ने अपनी हैसियत से बढ़कर शादी में सब कुछ दिया, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष की दहेज की मांग खत्म नहीं हुई।

सुसाइड नोट में ज्योति ने कथित तौर पर लगातार मिल रही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना को अपनी मौत का कारण बताया है। उसने अपने दर्द को बयां करते हुए लिखा कि उसका सब कुछ छिन गया। साथ ही उसने गरीब परिवारों और उनकी बेटियों को न्याय मिलने को लेकर भी सवाल उठाए।

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस से मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे।

पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया

शहर थाना के जांच अधिकारी महीपाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर रैली गोदाम निवासी नवीन बंसल सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सुसाइड नोट समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)               

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!