Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Sep, 2023 06:42 PM

सेक्टर-50 थाना एरिया में छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने की एवज में 50 हजार लेते महिला को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पहले इस केस में 13 लाख रुपए लेकर समझौता कर लिया था। बाद में केस रीओपन कराकर एक लाख रुपए की मांग की थी।...
गुडग़ांव,(ब्यूरो): सेक्टर-50 थाना एरिया में छेड़छाड़ का मुकदमा वापस लेने की एवज में 50 हजार लेते महिला को पुलिस ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पहले इस केस में 13 लाख रुपए लेकर समझौता कर लिया था। बाद में केस रीओपन कराकर एक लाख रुपए की मांग की थी। सेक्टर-50 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
दरअसल, गांव वजीराबाद के रहने वाले महावीर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पहचान मध्य प्रदेश के सागर की रहने वाली एक युवती से हुई थी। जो फिलहाल गांव उल्लावास में रह रही है। उसने साल 2022 में महिला थाना ईस्ट पुलिस को शिकायत देकर उसके खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। इस केस को वापस लेने के लिए युवती ने सेक्टर-46 स्थित चौधरी स्वीट्स पर उससे 13 लाख रुपए लिए थे और केस को बंद करा दिया था। रुपए लेने के बाद युवती ने एक बार फिर इस केस को रीओपन करा दिया और केस बंद कराने की ऐवज में 1 लाख रुपए की मांग करने लगी।
महावीर ने इस बारे में सेक्टर-50 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की। जिसके बाद महावीर ने युवती से सौदा तय किया और 50 हजार रुपए देने की बात कही। जैसे ही युवती यह 50 हजार रुपए लेने आई वैसे ही पुलिस ने इसकी वीडियोग्राफी करके युवती को मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी युवती के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी 384 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।