रिश्वतखोरी पर ACB का शिकंजा, कैथल में घूस लेता बिजली निगम का क्लर्क दबोचा, सोलर सब्सिडी के नाम पर मांगी रिश्वत

Edited By Harman, Updated: 22 Jul, 2026 09:00 AM

electricity department clerk arrested while accepting a bribe in kaithal

अंबाला एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की एक टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सिवान ऑफिस में कंज्यूमर क्लर्क संदीप गर्ग को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। आरोपी को सोलर सिस्टम के लिए सरकारी...

कैथल : अंबाला एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की एक टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सिवान ऑफिस में कंज्यूमर क्लर्क संदीप गर्ग को ₹5,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोचा। आरोपी को सोलर सिस्टम के लिए सरकारी सब्सिडी जारी करने के बदले रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

मॉडल टाउन स्थित बिजली निगम के क्लर्क संदीप को गिरफ्तार किया गया। शिकायत दर्ज कराई गई थी कि संदीप गर्ग दो अलग-अलग सोलर सब्सिडी फाइलों का पेमेंट जारी करने के बदले ₹5,000 की रिश्वत मांग रहा था। शिकायत की पुष्टि के बाद, अंबाला ACB ने क्लर्क संदीप को पकड़ने के लिए एक सुनियोजित जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने दो फाइलों के लिए 2,500-2,500 की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई चल रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!