Edited By Manisha rana, Updated: 07 Feb, 2026 05:58 PM

हरियाणा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है और आज सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली ने एक ऐसे गिरोह का भड़ाफोड किया है
सोनीपत (सन्नी मलिक) : हरियाणा पुलिस लगातार नशा तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है और आज सोनीपत क्राइम ब्रांच कुंडली ने एक ऐसे गिरोह का भड़ाफोड किया है जिसकी सरगना महिला है और वह हरियाणा के कई नशा तस्करों के साथ संपर्क में थी। वह और उसका साथी सोनीपत में ढाई किलो चरस सप्लाई करने पहुंचा था, लेकिन अब राधा देवी और उसका साथी नरेश पुलिस की गिरफ्त में है।
आपको बता दें कि राधा देवी का पिता भी हरियाणा के युवाओं को नशा बेचने काम करता था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। उसका पति भी पंजाब की एक जेल में नशा तस्करी के आरोप में सज़ा काट रहा है। अपने पति व पिता से प्रभावित होकर ज्यादा मोटी कमाई करने के लिए इसने नशा तस्करी के नायब तरीके के लिए नया सिंडिकेट बना डाला और खुद ये हरियाणा और पंजाब में नशा सप्लाई करती थी। नशा तस्करी के लिए ये पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करती थी, लेकिन अब यह पुलिस की गिरफ्त में जेल की हवा खाएगी।
सोनीपत पुलिस इन दोनों की गिरफ्तारी को अहम कामयाबी मान रही है और इस पर जानकारी देते हुए क्राइम ब्रांच कुंडली प्रभारी जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि हमारी टीम को सूचना मिली थी कि हिमाचल की रहने वाली राधा देवी नाम की महिला अपने साथी नरेश के साथ सोनीपत में चरस सप्लाई करने आ रही है तो इस पर हमने कार्रवाई करते हुए उसे और उसके साथी को गिरफ्तार किया। उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से बरामद की करीब ढाई किलो चरस जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए बताई जा रही है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)