सोनीपत में सफाई कर्मचारियों का हल्ला बोल, नगर निगम कार्यालय के बाहर लगाया कूड़े का ढेर

Edited By Harman, Updated: 11 May, 2026 04:26 PM

sanitation workers in sonipat piled up garbage outside the municipal corporation

सोनीपत में नगर निगम सफाई कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर लगा दिए। रेलवे स्टेशन रोड पर लगे कूड़े के ढेर की वजह से राहगीरों,...

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में नगर निगम सफाई कर्मचारियों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर लगा दिए। रेलवे स्टेशन रोड पर लगे कूड़े के ढेर की वजह से राहगीरों, यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

सोनीपत के रेलवे स्टेशन रोड की है, जहां नगर निगम सफाई कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अब प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अपनी लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय और कमिश्नर कार्यालय के बाहर कूड़े के ढेर लगा दिए। सड़क पर फैले कूड़े की वजह से इलाके में बदबू और अव्यवस्था का माहौल बन गया, वहीं आने-जाने वाले यात्रियों और स्थानीय निवासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार और प्रशासन लंबे समय से उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है।

कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, ठेका प्रथा बंद की जाए और फरीदाबाद आगजनी हादसे में जान गंवाने वाले फायर कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देकर उनके परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाए। विरोध प्रदर्शन के चलते शहर के कई इलाकों से कूड़े का उठान भी प्रभावित हो रहा है, जिससे शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराती नजर आ रही है।सबसे बड़ी बात ये रही कि प्रदर्शन के दौरान नगर निगम का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं आया। हालांकि जानकारी के मुताबिक नगर निगम कमिश्नर हर्षित कुमार कार्यालय में मौजूद रहे।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!