सोनीपत में दर्दनाक घटना... युवक की धमकियों से परेशान थी महिला, आहत होकर तीन बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम

Edited By Harman, Updated: 13 May, 2026 12:10 PM

in sonipat woman takes a horrific step along with her three children

हरियाणा के सोनीपत से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए पहले अपने तीन मासूम बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी खा लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने एक युवक की धमकियों से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया। महिला...

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा क्षेत्र से एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने खौफनाक कदम उठाते हुए पहले अपने तीन मासूम बच्चों को जहर दिया और फिर खुद भी खा लिया। बताया जा रहा है कि महिला ने एक युवक की धमकियों से आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया। महिला युवक की धमकियों से मानसिक रुप से परेशान हो चुकी थी। वहीं इस भयानक घटना में महिला के एक 3 वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि महिला और उसकी दो बेटियों  का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार,  महिला का कहना था कि आरोपी उसे बार-बार फोन कर अपने साथ चलने को कहता है। मना करने पर बच्चों सहित पूरे परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा था। जिस कारण महिला डर और मानसिक तौर पर तनावग्रस्त हो चुकी थी। इसी बात से परेशान होकर वह अपने  बच्चों के साथ जिंदगी खत्म करने पर उतारु हो गई। महिला ने अपनी 13 वर्षीय और 7 वर्षीय बेटियों के साथ-साथ 3 वर्षीय बेटे को जहर दे दिया और खुद भी निगल लिया। वहीं हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान मासूम बेटे ने दम तोड़ दिया। महिला और दोनों बेटियों की हालत गंभीर है। 

महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने पहले ही मामला दर्ज कर लिया था। परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने महिला के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!