सोनीपत में बदमाशों का तांडव, दिनदिहाड़े पुलिस की वर्दी में उड़ाए 15 लाख; कारोबारी को बेहोश कर बनाया शिकार

Edited By Harman, Updated: 12 May, 2026 04:59 PM

criminals disguised as police robbed a businessman of rs 15 lakh in sonipat

हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार को दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने पानीपत के एक बैटरी कारोबारी से 15 लाख रुपए लूट लिए। बदमाश जांच का बहाना बनाकर कारोबारी की कार रुकवाने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर गए और कार में रखा कैश एवं...

सोनीपत : हरियाणा के सोनीपत में मंगलवार को दिनदहाड़े पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने पानीपत के एक बैटरी कारोबारी से 15 लाख रुपए लूट लिए। बदमाश जांच का बहाना बनाकर कारोबारी की कार रुकवाने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर गए और कार में रखा कैश एवं मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पानीपत निवासी बैटरी कारोबारी किसी काम से सोनीपत आया हुआ था। जब वह बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के पास जीटी रोड से गुजर रहा था, तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने पुलिसकर्मी बनकर उसकी कार रुकवाई। दोनों युवक पुलिस की वर्दी में थे, जिससे कारोबारी को उन पर शक नहीं हुआ। पीड़ति का आरोप है कि बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए जांच की बात कही। इसी दौरान उन्होंने उसे कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया, जिससे वह अचेत हो गया। बदमाश कार में रखा करीब 15 लाख रुपए का कैश और मोबाइल फोन लेकर मौके से फरार हो गए।

इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। कई थाना प्रभारी और एसीपी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं जीटी रोड और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!