6 राज्यों में 70 लोगों से 50 लाख ठगे, अपनाया बस एक ही तरीका... कहीं आप भी न हो जाएं इस ठगी के शिकार

Edited By Isha, Updated: 09 May, 2026 01:30 PM

50 lakhs swindled from 70 people across 6 states

12वीं पास युवक ने जयपुर के एक होटल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से साइबर ठगी 7 के गुर सीखे और फिर दोस्त के साथ मिलकर आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर 6 राज्यों के 70 लोगों को ठगी का शिकार बनाया

डेस्क:  12वीं पास युवक ने जयपुर के एक होटल में चल रहे फर्जी कॉल सेंटर से साइबर ठगी 7 के गुर सीखे और फिर दोस्त के साथ मिलकर आरटीओ चालान का फर्जी लिंक भेजकर 6 राज्यों के 70 लोगों को ठगी का शिकार बनाया। आरोपी ने अब ई तक हरियाणा, यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, वं राजस्थान और एमपी के करीब 70 लोगों से 1 50 लाख रुपए की ठगी की है। सोनीपत की साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सदस्य मनफूल को गाजेवाला (पाकिस्तान बॉर्डर) से दबिश देकर गिरफ्तार किया है। इसके बाद डिवाइस जांची गई तो बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

इंस्पेक्टर बंसत ने बताया कि आरटीओ वॉट्सएप पर चालान के पैसे भरने का लिंक नहीं भेजता। आधिकारिक चालान हमेशा न सरकारी पोर्टल पर ही चेक करें। ऐसे किस भी लिंक को न खोलें जो आरटीओ चालान के नाम से आया हो। अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक से आपका फोन हैक हो सकता है और बैंक बैलेंस चोरी हो सकता है।


सोनीपत के जटवाड़ा निवासी संजीव के वॉट्सएप पर 1 जनवरी को आरटीओ चालान का एक मैसेज आया था। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया और जालसाजों ने नेट बैंकिंग के जरिए उनके खाते से दो लाख रुपए निकाल लिए। डीसीपी कुशल पाल सिंह ने इस केस को गंभीरता से लिया और इंस्पेक्टर बसंत के नेतृत्व में विशेष टीम को जांच में लगाया। टीम ने इंस्टाग्राम व अन्य एप पर तकनीकी जांच शुरू की जिसका सुराग बीकानेर तक जा पहुंचा। इसके बाद टीम ने गाजेवाला में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। 

आरोपी मनफूल ने बताया कि उसने साइबर ठगी की ट्रेनिंग जयपुर के एक होटल में चल रहे अवैध कॉल सेंटर से ली थी। टीम अब राजस्थान में दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है। पुलिस ने सोनीपत वाले केस में वारदात में प्रयुक्त मोबाइल फोन बरामद किया है। ठगी की गई राशि में से 22000 बैंक खातों में होल्ड करवा दिए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी 5% से 10% कमीशन पर ठगी के पैसे बैंक खातों में मंगवाता था। आरोपी मनफूल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!