सोनीपत में पत्नी ने पति की पीट-पीटकर की हत्या, 10 साल पहले हुई थी शादी

Edited By Manisha rana, Updated: 06 Mar, 2023 01:16 PM

wife beat husband to death in sonepat

सोनीपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां महिला ने पति की पीट पीटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी...

सोनीपत : सोनीपत जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां महिला ने पति की पीट पीटकर हत्या कर दी। दोनों की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच झगड़ा रहता था। झगड़े में अकसर पत्नी ही पति को पीटती थी। इस बार भी उसने पति को इतना पीटा कि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को दी शिकायत में गांव बुटाना निवासी निकास चंद्र उर्फ सोनू ने बताया कि उनकी शादी गांव माजरा निवासी सुमन के साथ हुई है। सुमन अपने ननिहाल गांव लाठ में नाना जयपाल के घर रहती थी। जिससे उसका ननिहाल के प्रति ज्यादा लगाव है। सुमन का मामा चांद गांव लाठ में रहता था और दूसरा मामा झज्जर के बहादुरगढ़ में रहता है। सुमन के मामा चांद ने करीब 10 साल पहले उत्तराखंड की अंकिता के साथ मंदिर में शादी की थी। उनका 8 वर्षीय बेटा यश है।

सोनू ने बताया कि उनके मामा ससुर चांद अकसर शराब पीते थे। जिससे अंकिता और चांद में झगड़ा रहता था। ऐसे में उनकी पत्नी सुमन यश को अपने साथ लेकर गांव बुटाना में रखती है। सोनू ने आरोप लगाया कि मामा ससुर चांद ने 5 दिन पहले उन्हें फोन कर बताया था कि अंकिता ने उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद जब उनकी पत्नी सुमन ने 3 मार्च को अपने मामा चांद को फोन किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उनकी पत्नी ने उन्हें अवगत कराया। जिस पर सोनू ने चांद के मौसेरे भाई गांव लाठ निवासी युद्धवीर को चांद के घर जाकर देखने को कहा था। इस पर युद्धवीर ने अपनी पत्नी को चांद के घर भेज दिया था। सोनू ने पुलिस को बताया कि जब युद्धवीर की पत्नी रोशनी चांद के घर गई तो दरवाजा बंद था। उन्होंने धक्का देकर दरवाजा खोला तो अंदर चांद बेसुध पड़ा था। पुलिस ने घायल को महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर में भर्ती कराया। वहां उन्हें गंभीर हालत के चलते रोहतक PGI रेफर कर दिया गया। उसके बाद उन्हें रोहतक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।


(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!