हरियाणा में मौसम ने ली करवट, बूंदाबांदी के साथ तापमान में आई गिरावट, किसानों को करना होगा ये काम

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Feb, 2026 12:54 PM

weather takes a turn in haryana temperature drops with drizzle

कल रात से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया और अधिकांश जिलों में चित्रकूट बूंदाबांदी दर्ज की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का अनुमान पहले ही लगाया गया था...

हिसार (विनोद सैनी) : कल रात से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर से बदलाव आया और अधिकांश जिलों में चित्रकूट बूंदाबांदी दर्ज की गई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का अनुमान पहले ही लगाया गया था जिसका असर कल रात से देखा गया। उन्होंने कहा कि  पिछले 24 घंटों में इस सिस्टम के चलते प्रदेश के  कुछ जिलों में हल्की बूंदाबांदी हुई है।

बताया जा रहा है कि सिरसा में डेढ़ एमएम, हिसार, रेवाड़ी व नारनौल में बारिश दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि आज भी इसका असर रहने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम दोनों ही तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं। अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री जो सामान्य से अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी ज्यादा हुई थी। अगले दो दिन में रात्रि का तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उन्होंने कहा कि दो दिन के बाद तापमान में बढ़ोतरी संभव है। किसानों को सलाह देते हुए मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर डागर ने कहा कि बारिश ज्यादा नहीं हुई है इसलिए फसलों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई किसानों को करनी होगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!