हांसी में महिला को सड़क पर घसीट बेरहमी से पीटा, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 27 Jun, 2026 03:14 PM

woman brutally beaten in hansi

हांसी में अनुसूचित जाति की महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं और युवक दिखाई दे रहे हैं। ये भी महिला के साथ गली में मारपीट कर रहे हैं।

हांसी (संदीप सैनी) : हांसी में अनुसूचित जाति की महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ महिलाएं और युवक दिखाई दे रहे हैं। ये भी महिला के साथ गली में मारपीट कर रहे हैं। महिला को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा जा रहा है। इसके बाद उसे जबरन खींचकर एक घर के अंदर ले जाया जाता है, जहां कई लोग मिल कर फर्श पर गिराकर उसकी पिटाई करते नजर आ रहे हैं। 

वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस 

इस मारपीट में महिला के कपड़े भी फट गए, इसके बाद उसकी वीडियो भी बनाई गई। आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट में भी हाथ डाला गया। महिला गोद में नन्हे बच्चे को सड़क पर बैठ जाती है और आसपास के लोगों से पुलिस और मीडिया को बुलाने की गुहार लगाती है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और जांच शुरू कर दी है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

उधर शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से शिकायतें मिली हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जानकारी पहले पुलिस के संज्ञान में नहीं थी। वीडियो सामने आने के बाद उसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। वीडियो में जिस प्रकार कई लोग एक महिला के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं, उस पहलू की भी गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन SC/St एक्ट अभी नहीं जोड़ा गया है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!