Edited By Manisha rana, Updated: 25 Jun, 2026 11:43 AM

बरवाला रोड स्थित बाडोपट्टी टोल पर सोमवार देर रात 130 रुपए के टोल शुल्क विवाद में स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा शिफ्ट इंचार्ज संजय शुक्ला की गाड़ी से रौंदकर हत्या करने के मामले में दूसरे दिन पहले शव का पोस्टमार्टम करवाने को लेकर तनाव के हालात बने रहे।
हिसार/बरवाला : बरवाला रोड स्थित बाडोपट्टी टोल पर सोमवार देर रात 130 रुपए के टोल शुल्क विवाद में स्कॉर्पियो सवार युवकों द्वारा शिफ्ट इंचार्ज संजय शुक्ला की गाड़ी से रौंदकर हत्या करने के मामले में दूसरे दिन पहले शव का पोस्टमार्टम करवाने को लेकर तनाव के हालात बने रहे। टोल कम्पनी प्रबंधन ने मृतक की पत्नी के खाते में 3 दिन में 10 लाख रुपए जमा करवाने और 3 महीने में शेष 10 लाख रुपए जमा करवाने का आश्वासन दिया। तब सहमति बनने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।
इस बीच बुधवार को सुबह एक पोस्ट और ऑडियो वायरल हुई। इसमें दावा किया गया कि लारेंस गैंग के नाम से शिफ्ट इंचार्ज संजय शुक्ला की हत्या की जिम्मेदारी ली है। इंटरनैट पर अनिल पंडित नामक अकाऊंट पर एक पोस्ट डली है। उस पर लिखा है। जय महाकाल.. जय श्री राम। राम राम सभी भाइयों को, टोल प्लाजा टैक्स पे टोल मैनेजर संजय शुक्ला का मर्डर हुआ है। उसकी जिम्मेदारी मैं अनिल पंडित यू.एस.ए., हरमन संधु, आर. डी. धालीवाल और बड़ा भाई हैरी बॉक्सर लेते हैं। वह हमारे दुश्मनों की मदद करता था। इसलिए हमने उसको मार दिया। हमारी लड़ाई देश के दुश्मनों, नशा तस्करों, रेपिस्ट और देश के खिलाफ चलने वालों से है।
वायरल पोस्ट और ऑडियो फर्जी : एस.पी.: इस संबंध में एस.पी. सिद्धांत जैन का कहना है कि इंटरनैट पर वायरल हो रही पोस्ट और ऑडियो फर्जी है। क्योंकि आरोपी मृतक संजय शुक्ला को नहीं जानते थे। मामले के आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा। उनकी तलाश में टीमें दबिश दे रही हैं।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)