बस स्टैंड की सीढ़ियों की रैलिंग पर लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2020 10:47 AM

unidentified body found hanging on the stairs of bus stand

शहजादपुर के मुख्य बस स्टैंड की सीढ़ियों की रैलिंग पर अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। प्राथमिक जांच में यही अनुमान लगाया...

शहजादपुर (राजेश) : शहजादपुर के मुख्य बस स्टैंड की सीढ़ियों की रैलिंग पर अज्ञात व्यक्ति का शव लटका मिला। प्राथमिक जांच में यही अनुमान लगाया जा रहा है कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है। थाना प्रभारी शहजादपुर सत्यनारायण ने टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए मृतक की पहचान के भरसक प्रयास किए परन्तु पहचान नहीं हो पाई।

थाना प्रभारी ने बताया कि शव सीढ़ियों की रैलिंग पर 2 कपड़ों को आपस में बांध कर लटका हुआ था और सीढ़ियों के नजदीक से एक जेब पर्स व मृतक की जेब से एक मोबाइल मिला है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से मामला आत्महत्या का ही नजर आ रहा है। आस पास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की गई परंतु कुछ पता नहीं चला।

उन्होंने बताया कि देखने में मृतक कोई मेहनत मजदूरी करने वाला लगता है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है, पहचान के लिए हर तरह की कोशिश की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को शिनाख्त के लिए नारायणगढ़ सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!