Jhajjar में पत्नी के साथ ट्रेन के आगे कूदा होमगार्ड, दोनों की दर्दनाक मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 12 Mar, 2026 08:54 PM

a home guard jumped in front of a train with his wife in jhajjar both died trag

झज्जर में एक दर्दनाक घटना में पुलिस में तैनात एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी के साथ

झज्जर (दिनेश मेहरा) : झज्जर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यहां पर झज्जर पुलिस में तैनात एक होमगार्ड ने अपनी पत्नी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक दंपति की पहचान झज्जर के गांव जोंधी निवासी 28 वर्षीय सुनील और उसकी 24 वर्षीय पत्नी हिमांशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों ने बृहस्पतिवार को करीब 2 बजे झज्जर-रोहतक मार्ग स्थित गुढ़ा फाटक के पास खाटू जाने वाली ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके। 

परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे : पुलिस

इस मामले में झज्जर रेलवे चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!