Edited By Krishan Rana, Updated: 10 Mar, 2026 05:34 PM

अंबाला छावनी के भीमराव अंबेडकर पार्क में युवक का शव मिलने से सनसनी
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला छावनी के भीमराव अंबेडकर पार्क में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने इसे हत्या बताया। पुलिस ने फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है ताकि पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 26 वर्षीय जितेंद्र के रुप में हुई है। जितेंद्र का शव पार्क में मिलने के बाद परिजन इसे हत्या बता रहे हैं लेकिन पुलिस इस मामले में प्रत्येक पहलु पर काम कर रही है।
वहीं मौके पर पहुंची थाना पड़ाव पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने इस मामले में आसपास से सभी सबूत इकट्ठा किए और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के नागरिक हॉस्पिटल में भेज दिया। पुलिस अधिकारी SHO धर्मवीर सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्यवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)