सड़क हादसे में बुझा घर का चिराग : कार ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, युवक ने तोड़ा मौत

Edited By Krishan Rana, Updated: 16 Apr, 2026 08:46 AM

a family lost its light in a road accident a car hit two bike riders killing t

अधोया-शाहबाद रोड पर ढोल बजाने वाले दो युवकों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की

बराड़ा (अनिल शर्मा) : अधोया-शाहबाद रोड पर ढोल बजाने वाले दो युवकों को एक कार चालक ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मृत के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएम अस्पताल मुलाना में भिजवाया और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अम्बाला छावनी के बाजीगर मोहल्ला निवासी विशाल पुत्र कुकाराम (25) और विक्रम पुत्र ज्ञानचंद कार्यक्रमों में ढोल बजाने का काम करते हैं। यह दोनों ही बुधवार को थाना छप्पर में किसी कार्यक्रम में आए थे, कार्यक्रम के बाद वह देर शाम अधोया रोड से वाया शाहबाद अम्बाला छावनी जा रहे थे। गांव अधोई के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे विशाल की मौत हो गई जबकि विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भारी संख्या में ग्रामीण वहां इकट्टे हो गए और घायलों को संभाला। 

ग्रामीणों से सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्प्ताल ले गए। जांच अधिकारी अंग्रेज सिंह ने बताया कि विक्रम को इलाज के लिए एमएम अस्पताल मुलाना में दाखिल कराया गया है और विशाल के शव को भी यहीं रखवाया गया है। मृतक के परिजनों को सूचित किया गया और परिजन अस्पताल पहुंच गए। बृहस्पतिवार को विशाल के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच जारी है। 

वहीं चर्चा है कि कार चालक नशे में धुत्त था और पहले वह अधोया से शाहबाद की तरफ गया तो उसने किसी वाहन चालक को टक्कर मारी। इसके बाद वापिसी में उसने इन दोनों बाइक सवारों को टक्कर मारी दी।    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!