Edited By Deepak Kumar, Updated: 20 Apr, 2025 02:19 PM

करनाल के जटपुरा गांव में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद का पता चलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस पर लोगों ने छतों से पथराव किया। इस पथराव में एसएचओ की सरकारी गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। पुलिस टीम पर हुए पथराव की सूचना मिलने ही...
डेस्कः करनाल के जटपुरा गांव में दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद का पता चलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस पर लोगों ने छतों से पथराव किया। इस पथराव में एसएचओ की सरकारी गाड़ी के शीशे टूट गए हं।
पुलिस टीम पर हुए पथराव की सूचना मिलने ही करनाल पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। तुरंत प्रभाव से डीएसपी करनाल, निगदू थाना पुलिस, सदर थाना पुलिस भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। गांव का माहौल तनावपूर्ण हो गया और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया।
दोनों परिवारों के बीच तीसरी बार हुआ झगड़ा
ग्रामीणों का कहना है कि यह तीसरी बार है जब इन दोनों परिवारों के बीच झगड़ा हुआ है। शनिवार रात को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होते-होते मामला पत्थरबाजी तक पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह समझ नहीं आ रहा कि आखिर झगड़ा किस बात को लेकर है, लेकिन जब भी लड़ाई होती है, तो छतों से ईंट-पत्थर बरसाए जाते हैं, जिसमें लोगों को चोटें भी आईं है।
पुलिस टीम पर किया पथराव
डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को देखते हुए तुरंत सदर थाना पुलिस को बुला लिया। जैसे ही एसएचओ की टीम गांव में पहुंची, तो उनकी गाड़ी पर भी पथराव कर दिया गया। गाड़ी के शीशे टूट गए। इसके बाद पुलिस ने मौके पर बड़ी संख्या में बल बुलाकर गांव को चारों ओर से घेर लिया।
आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगीः थाना प्रभारी
सदर थाना प्रभारी तरसेम चंद ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते दो परिवार में झगड़ा हुआ है। विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम पर आरोपियों ने पथराव किया। उन्होंने कहा कि झगड़े में कुछ लोगों को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)