शादी का झांसा देकर दो भाईयों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Edited By Manisha rana, Updated: 23 Apr, 2021 08:01 AM

two brothers gang raped the girl by pretending to get married

बूडिया थाना क्षेत्र के दो भाईयों ने शादी का ङाांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित युवक ने उसे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित दोनों भाईयों...

यमुनानगर : बूडिया थाना क्षेत्र के दो भाईयों ने शादी का ङाांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाद में आरोपित युवक ने उसे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपित दोनों भाईयों समेत आधा दर्जन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार बूडिया थाना क्षेत्र निवासी युवती ने महिला पुलिस थाने में दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन माह पहले जुल्फान के साथ जान पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपित ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उसे शादी करने की बात करने लगा। पीड़िता ने बताया कि एक दिन आरोपित ने उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपित से मिलने के लिए गई तो आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद भी आरोपित उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता ने बताया 20 अप्रैल को भी आरोपित ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया। उसके जाने के बाद उसका भाई कुर्बान वहां आ गया। कुर्बान ने भी उसे जबरदस्ती पकड़कर दुष्कर्म किया। वह आरोपितों से बचकर किसी तरह घर पहुंची और घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़िता ने बताया कि नानू, राशिद, फुरकान व लियाकत ने उन्हें गलत काम के लिए भड़काया है। उसने आरोपितों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!