Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 01 May, 2026 08:06 PM

शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया गया। आरोपी के रिश्तेदार पर मारपीट,गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुड़गांव, (ब्यूरो): शादी का झांसा देकर 25 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया गया। आरोपी के रिश्तेदार पर मारपीट,गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस ने सेक्टर-29 थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-29 थाना इलाके में रहने वाली 25 वर्षीय ने बताया कि उसकी मुलाकात कुछ समय पहले एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का वादा किया। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर युवक पिछले काफी समय से उसके साथ बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे टालने लगा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसने इस मामले की शिकायत युवक के परिवार से की, तो उसे वहां से भी मदद के बजाय धमकियां मिलीं। आरोपी के रिश्तेदारों ने युवती के साथ न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उसे इस मामले को दबाने और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।