एक तरफ शादी, दूसरी तरफ FIR: भिवानी के इंस्पेक्टर के खिलाफ मोहाली की युवती ने खोला मोर्चा

Edited By Isha, Updated: 01 May, 2026 03:29 PM

mohali woman launches campaign against bhiwani inspector

जिले के गांव खरकड़ी माखवान निवासी सी.आर.पी.एफ. इंस्पैक्टर के खिलाफ तोशाम थाने में जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर उसे हिसार शहर थाने भेजा गया है। इस बारे में मोहाली निवासी युवती ने बुधवार रात

भिवानी: जिले के गांव खरकड़ी माखवान निवासी सी.आर.पी.एफ. इंस्पैक्टर के खिलाफ तोशाम थाने में जीरो एफ.आई.आर. दर्ज कर उसे हिसार शहर थाने भेजा गया है। इस बारे में मोहाली निवासी युवती ने बुधवार रात तोशाम थाने में शिकायत दी। इस पर एस. पी. सुमित कुमार के आदेश पर तोशाम थाने में जीरो एफ. आई. आर. दर्ज की गई है। वहीं आरोपी युवक की बुधवार रात ही दूसरी जगह शादी भी हो गई।

यहां बता दें कि पंजाब के मोहाली की युवती ने भिवानी निवासी सी.आर.पी.एफ. इंस्पैक्टर विवेक पंघाल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। वह इंस्पैक्टर की शादी रुकवाने के लिए मंगलवार को तोशाम थाने पहुंची थी। मगर उस दिन तोशाम के थाना प्रभारी ने कहा था कि यह मामला उनके एरिया का नहीं बनता, इसलिए वह अपनी शिकायत हिसार थाने में दे। उसी मामले में बुधवार को एस.पी. सुमित कुमार के आदेश पर तोशाम पुलिस ने जीरो एफ.आई.आर. काटकर उसे हिसार शहर थाने में भेजा है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!