शादी के बाद लिव-इन पार्टनर की हत्या कर शव नाले में फेंका, अब आरोपी सलाखों के पीछे; जानिए पूरा मामला...

Edited By Harman, Updated: 22 Apr, 2026 03:10 PM

murder of live in partner after marriage now accused arrested

फरीदाबाद के कबूलपुर में हुई महिला की हत्या की गुथी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लिविंग रिलेशन शिप के बाद महिला को उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतारा था।

फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के कबूलपुर में हुई महिला की हत्या की गुथी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। लिविंग रिलेशन शिप के बाद महिला को उसके प्रेमी ने मौत के घाट उतारा था।

पुलिस को शिकायतकर्ता विवेक ने थाना सेक्टर-58 में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी माता अनीता 15 अप्रैल को सेक्टर-58 स्थित बिजली बोर्ड में बिजली का बिल भरने गई थी, वापस नही लौटी। उन्होंने अनिता को ढूंढना शुरु किया तो 17 अप्रैल को अनिता की डेड बॉडी गंदा नाला कबुलपुर मोहल्ला के पास मिली। जिसकी शिकायत पर थाना सेक्टर-58 में हत्या से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। वहीं पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। 

पुलिस ने बताया कि 49 वर्ष जगविंद्र वासी गांव कुबुलपुर फरीदाबाद को 18 अप्रैल को गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड उपरांत जेल भेजा गया है। जगविंद्र मुख्य आरोपी ब्रहमजीत का पिता, घटना के बाद अपने बेटे ब्रहमजीत को छुपाने में मदद की, अपने बेटे को मोटरसाइकिल से पलवल छोड़ा था। 22 वर्ष ब्रहमजीत पुत्र जगविंद्र वासी  को 21 अप्रैल को गिरफ्तार किया है। ब्रहमजीत मुख्य आरोपी है। ब्रहमजीत पर अनिता की गर्दन पर पैर रखकर हत्या करने, साक्ष्य छुपाने की नियत से शव से कपड़े उतारकर शव को गंदा नाले में डालने का आरोप है।

जानें क्या है पूरा मामला

 ब्रहमजीत की करीब 1.5 वर्ष पहले अनिता से जान पहचान हुई थी, फिर उनकी दोस्ती हो गई और उनके बीच संबंध बन गए। जनवरी 2025 में ब्रहमजीत की शादी हो गई थी। शादी के बाद ब्रहमजीत ने अनिता से मिलना बंद कर दिया। अनिता उसको मिलने के लिए ब्लैकमेल करने लगी तो उसने अनिता को रास्ते से हटाने के लिये योजना बनाई और 15 अप्रैल को पहले वह अनिता को बिजली बोर्ड दफ्तर ले गया, उसके उपरांत कबुलपुर से धतीर की तरफ जाने वाले गंदा नाला की पगडंडी पर अनिता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर जंगल की तरफ ले गया। फिर वहां पर उसने अनिता को जमीन पर पटक कर मारा और उसकी गर्दन पर पैर रख कर दबा दिया गंदे नाले में डाल दिया, अनिता का शरीर नाले में नही डुबा था जो उसने उसको बहार निकाला तथा पहचान छुपाने के लिये उसके कपडे उतार कर अपने साथ ले गया और लाश को छुपाने की नियत से वापिस नाले मे डाल दिया। इसके बाद अपने पिता की मदद से पलवल चला गया। जिसको न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!