खौफनाक: ट्यूशन से लौट रही 5 साल की मासूम बच्चियों पर कुत्ते का हमला, घर तक पीछा किया; परिजनों ने जताई नाराजगी

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2026 08:51 PM

a dog attacks a 5 year old girl returning from tuition and chases her home

ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही 5 वर्षीय दो मासूम बच्चियों पर एक खूंखार कुत्ते द्वारा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुत्ता बच्चियों के पीछे पड़ गया और उनके घर के दरवाजे तक पीछा करता रहा

फरीदाबाद : ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही 5 वर्षीय दो मासूम बच्चियों पर एक खूंखार कुत्ते द्वारा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुत्ता बच्चियों के पीछे पड़ गया और उनके घर के दरवाजे तक पीछा करता रहा। किसी तरह परिजनों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर बच्चियों को कुत्ते के चंगुल से बचाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।इस घटना के बाद से ही क्षेत्र के निवासियों और परिजनों में भारी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

परिजनों का आरोप: NGO कर्मी ने पाल रखे हैं आवारा कुत्ते
घटना के बाद पीड़ित परिवार और पड़ोसियों ने जमकर हंगामा किया और स्थानीय प्रशासन से शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के अनुसार, मासूम बच्चियां शाम को ट्यूशन पढ़कर वापस लौट रही थीं, तभी अचानक कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया और भागने के दौरान घर के मुख्य द्वार तक उनका पीछा किया।

एनजीओ कर्मी पर गंभीर आरोप: परिजनों ने आरोप लगाया है कि कॉलोनी में ही रहने वाली एक एनजीओ कर्मी ने कई आवारा कुत्तों को पाल रखा है। जब परिजनों ने इस हमले का विरोध किया, तो आरोप है कि महिला ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया और परिजनों के साथ बदसलूकी की।

लोगों में गुस्सा, कार्रवाई की मांग
स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों का जमावड़ा लगातार बढ़ रहा है, जिससे छोटे बच्चों और बुजुर्गों का घर से बाहर निकलना मुहाल हो गया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और स्थानीय नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि हिंसक कुत्तों को पालने और उन्हें खुला छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि दोबारा किसी बच्चे की जान जोखिम में न पड़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!