सरकार के 100 दिन पूरे, परिवहन मंत्री बोले - फरीदाबाद में जल्द चलेंगी इलेक्ट्रॉनिक बसें

Edited By Shivam, Updated: 05 Feb, 2020 12:38 AM

transport minister said electronic buses will soon run in faridabad

सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही फरीदाबाद जिले में इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास मनोहर सरकार में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया है उतना विकास पिछले कई...

फरीदाबाद (अनिल राठी): सरकार के 100 दिन पूरे होने पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने दावा किया है कि जल्द ही फरीदाबाद जिले में इलेक्ट्रॉनिक बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास मनोहर सरकार में भाजपा के प्रतिनिधियों ने किया है उतना विकास पिछले कई दशकों में हरियाणा में नहीं हुआ।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक पर नगर निगम द्वारा लाई गई सफाई मशीन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उनके साथ नगर निगम कमिश्नर यश गर्ग, फरीदाबाद की मेयर सुमन वाला, बल्लभगढ़ नगर निगम से संबंधित सभी पार्षद तथा नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे। 

पत्रकारों से बातचीत करने के बाद मंत्री बल्लभगढ़ में बन रहे नगर निगम सभागार और लघु सचिवालय में भी पहुंचे और मौके पर मौजूद अधिकारियों को इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने का उन्होंने आदेश दिया। मूलचंद शर्मा की माने तो शहर की सफाई व्यवस्था दुरुस्त होगी और रात के समय भी शहर के मुख्य मार्गों को साफ किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मनोहर के दूसरे कार्यकाल में अभी सो ही दिन हुए हैं और सो ही दिनों में सरकार ने बड़े-बड़े काम करके जनता को दिखाएं हैं। आने वाले दिनों में और भी कई बड़े काम मनोहर सरकार करके दिखाएगी। महिलाओं के लिए भी सरकार अलग बसें चलाने जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!