नाबालिगा को वेश्यावृत्ति में धकेलने के आरोप में 3 गिरफ्तार

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 05 Dec, 2018 08:36 AM

three arrested for pushing minorities into prostitution

कोलकाता के एक गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की को बेचने के आरोप में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने करनाल के वसंत विहार से एक दम्पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी गौतम....

करनाल(काम्बोज): कोलकाता के एक गांव की रहने वाली 16 साल की लड़की को बेचने के आरोप में पश्चिम बंगाल की पुलिस ने करनाल के वसंत विहार से एक दम्पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी गौतम ने बताया कि इसमें से 2 आरोपी दिल्ली से भागे हुए थे। यह दोनों दम्पति हैं। नाबालिगा ने पुलिस को बताया था कि इन लोगों द्वारा 3 लाख में उसे आगरा बेच गया था और उससे वेश्यावृत्ति भी करवाई गई। नाबालिगा के अनुसार उसे उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा में भी ले जाया गया। पुलिस के मुताबिक यह गैंग बहुत बड़ा है, जो हरियाणा, पंजाब उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित असम में सक्रिय है।

उन्होंने बताया कि पोक्सो एक्ट की धाराओं में यह मामला पिछले एक साल से दर्ज है, जिसमें करीब आधा दर्जन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दिल्ली के रहने वाले 2 आरोपी अभी भी फरार हैं जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। सी.आई.ए. वन इंचार्ज दीपेंद्र राणा का कहना है कि कोलकाता की टीम द्वारा उनसे आरोपियों को पकडऩे के लिए मदद मांगी गई थी, जिसके बाद टीम बना कर उनके साथ भेजा गया, जहां से 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर कोलकाता टीम को सौंपा गया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!