यात्रियों को नहीं करना होगा शिकायत पुस्तिका का इंतजार

Edited By Naveen Dalal, Updated: 10 Jun, 2019 12:28 PM

the passengers will not have to wait for the complaint book

सिटी स्टेशन से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब किसी भी प्रकार की शिकायतें दर्ज करवाने के लिए शिकायत पुस्तिका की तलाश में भटकना...

गुडग़ांव (ब्यूरो): सिटी स्टेशन से ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब किसी भी प्रकार की शिकायतें दर्ज करवाने के लिए शिकायत पुस्तिका की तलाश में भटकना नहीं पडेगा। यात्री ट्रेन यात्रा के दौरान किसी भी समस्यां की शिकायत अब ऑनलाईन दर्ज करवा सकते हैं, इसके लिए न तो यात्रियों को किसी प्रमाण की आवश्यकता है और न ही किसी प्रकार की गवाही की। शिकायत दर्ज होते ही रेलवे की गई कार्यवाही की सूचना यात्री तक पंहुचाएगा। अभी फिलहाल ट्रेनों में किसी भी प्रकार की तत्काल सुनवाई के लिए रेलवे ने 138 नंबर जारी किया हुआ है इससे यात्रियो की समस्यां का समाधान हो जाता है,लेकिन आरोपी कर्मियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नही हो पाती, इसके लिए शिकायत पुस्तिका में शिकायत दर्ज करनी पड़ती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!