NEET Exam: नीट परीक्षार्थियों के लिए बड़ी राहत, रोडवेज बसों में मिलेगी फ्री यात्रा की सुविधा, बस करना होगा ये काम
Edited By Manisha rana, Updated: 24 May, 2026 08:17 AM

हरियाणा सरकार ने राज्य के नीट अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के मद्देनज़र सभी परीक्षार्थी 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की किसी भी बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
हरियाणा डेस्क : हरियाणा सरकार ने राज्य के नीट अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा के मद्देनज़र सभी परीक्षार्थी 20 और 21 जून को हरियाणा रोडवेज की किसी भी बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। इसके लिए विद्यार्थियों को केवल अपना नीट एडमिट कार्ड दिखाना होगा। राज्य सरकार का मानना है कि इससे दूर-दराज के क्षेत्रों से परीक्षा देने जाने वाले छात्रों और उनके परिवारों पर आर्थिक बोझ कम होगा।
अधिकारियों को दिए ये निर्देश
सीएम सैनी ने कहा कि कई बार परीक्षा केंद्र दूसरे जिलों या शहरों में होने के कारण विद्यार्थियों को आने-जानें में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सरकार की यह पहल अभ्यर्थियों के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दिनों में बसों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि परिक्षार्थियों को किसी भी तरह की कोई परेशानी न उठानी पड़े।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)