खाकी पर दाग! शिकायतों के निपटारे के नाम पर मांग रहा था रिश्वत, किला थाना प्रभारी सुरेश कुमार अरेस्ट

Edited By Isha, Updated: 27 May, 2026 02:16 PM

kila police station in charge suresh kumar arrested

हरियाणा ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पानीपत के थाना किला में तैनात थाना प्रभारी (SHO) सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है

पानीपत: हरियाणा ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला पानीपत के थाना किला में तैनात थाना प्रभारी (SHO) सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना SV&ACB करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत FIR नंबर 08 दिनांक 26.05.2026 दर्ज की गई है। 
 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि थाना किला में तैनात SHO सुरेश कुमार दो शिकायतों के निपटारे के एवज में उससे रिश्वत की मांग कर रहा है। इनमें एक शिकायत स्वयं शिकायतकर्ता वकील के खिलाफ थी, जिसकी जांच थाना किला के हेड कांस्टेबल मनोज द्वारा की जा रही थी, जबकि दूसरी शिकायत उसके मित्र मोनिस के खिलाफ थी, जो सब इंस्पेक्टर महावीर को मार्क की गई थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी SHO इससे पहले भी शिकायतकर्ता से उसके मित्र मोनिस से संबंधित एक अन्य शिकायत के निपटारे के बदले 3 हजार रुपये रिश्वत के रूप में ले चुका था। इसके बाद आरोपी ने दोबारा 10 हजार रुपये की मांग की।

शिकायत की पुष्टि उपरांत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, पानीपत की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप लगाया।यह ट्रैप कार्रवाई SV&ACB पानीपत के नेतृत्व में की गई| कार्रवाई के दौरान आरोपी SHO सुरेश कुमार को थाना किला, जिला पानीपत में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ काबू कर लिया गया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!