झाड़ियों में मिला युवक का सिर कटा शव, अपने भाई के साथ रहता था मृतक

Edited By vinod kumar, Updated: 28 Nov, 2020 12:18 PM

the body of the young man recovered from the bushes of the sector 47 area

साइबर सिटी में 26 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बीत कल गुरुग्राम पुलिस ने मृतक युवक का शव सेक्टर 47 इलाके से झाड़ियों से बरामद किया। मृतक की पहचान यूपी के रहने वाले राकेश के तौर पर हुई जो कि गुरुग्राम के...

गुरुग्राम (मोहित कुमार): साइबर सिटी में 26 वर्षीय युवक की तेजधार हथियार से बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। बीत कल गुरुग्राम पुलिस ने मृतक युवक का शव सेक्टर 47 इलाके से झाड़ियों से बरामद किया। मृतक की पहचान यूपी के रहने वाले राकेश के तौर पर हुई जो कि गुरुग्राम के किसी होटल में कुक यानी खाना बनाने का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तफ्सीश शुरु कर दी है। 

दरअसल, पुलिस कंट्रोल रूम को किसी राहगीर ने सिर कटी लाश पड़े होने की सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गुरुग्राम पुलिस ने जब तफ्तीश शुरू की तो पाया कि मृतक राकेश अपने भाई सुभाष को बीती 18 नवम्बर को सेक्टर 40 इलाके में मिला था। 21 नवम्बर को राकेश की भाई सुभाष से आखरी बार बात हुई थी। जिसके बाद से राकेश का कोई अता पता नहीं था। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर की माने तो हत्या 24 घण्टे से 36 घंटो के भीतर की गई होगी। 

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस यह सुराग लगाने में नाकाम रही है कि 26 वर्षीय राकेश की हत्या को इतनी बेरहमी से अंजाम क्यों और किसने दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!