बहादुरगढ़ में महिला का शव मिलने से सनसनी, हाथों में लिखे हैं 5 नाम, पहचान करने में जुटी पुलिस

Edited By Krishan Rana, Updated: 23 Mar, 2026 01:51 PM

a woman s body was found in bahadurgarh with five names written on her hands p

बहादुरगढ़ के गांव मातन में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : बहादुरगढ़ के गांव मातन में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बहादुरगढ़ के बेरी रोड़ पर खेतों के कच्चे नाले में करीब 35 से 40 वर्ष की महिला का शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए। गांव के सरपंच ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलते ही मांडोठी चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। 

प्रारंभिक जांच में महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि हत्या कहीं और करने के बाद शव को कच्चे नाले में लाकर डाला गया हो।

PunjabKesari

पुलिस के अनुसार मृतका ने नीले रंग की पजामी, लाल-भूरे रंग का सूट और पीली चुन्नी पहन रखी थी। महिला के हाथों पर ममता, सोनू, राकेश, ईश्वर और राजकुमारी पाल नाम लिखे हुए मिले हैं। पुलिस इन नामों के आधार पर भी मृतका की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली और हरियाणा के आसपास के जिलों में पहचान कर रही पुलिस

मांडोठी चौकी पुलिस ने हत्या और शव खुर्द-बुर्द करने की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस देश की राजधानी दिल्ली और हरियाणा के आसपास के जिलों में महिला की पहचान, घटनास्थल के आसपास की गतिविधियों और संभावित संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटा रही है। मगर पुलिस इस मामले में मीडिया के कैमरे के सामने कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। ऐसे में अब देखना होगा कि आखिर पुलिस हत्या की इस गुत्थी को कब तक सुलझाने में सफलता हासिल कर पाती है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)    

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!