छात्रा से माेबाइल छीन फरार हुए स्कूटी सवार युवक, जांच में जुटी पुलिस

Edited By Manisha rana, Updated: 05 Aug, 2021 12:21 PM

scooty riding youth who snatched mobile from girl student

आए दिन छीना झपटी के मामले सामने आ रहे है जहां जवाहर नगर में बुधवार सुबह माेबाइल पर बात कर रही छात्रा के हाथ से फाेन छीनकर दाे स्कूटी सवार युवक फरार हाे गए...

हिसार : आए दिन छीना झपटी के मामले सामने आ रहे है जहां जवाहर नगर में बुधवार सुबह माेबाइल पर बात कर रही छात्रा के हाथ से फाेन छीनकर दाे स्कूटी सवार युवक फरार हाे गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची औऱ जांच शुरु की। 
पीड़िता नीतू ने बताया कि वह मूलरूप से जींद की रहने वाली है। हिसार से पीजी की पढ़ाई कर रही है तथा हिसार जवाहर नगर में रहती है।

पीड़िता ने बताया कि वह  बुधवार सुबह करीब 9 बजे गली में पहुंची ताे दाे स्कूटी सवाराें ने उससे माेबाइल फाेन छीन लिया। उस समय परिजनाें से बात कर रही थी। छात्रा का कहना है कि उसने खुद भी आराेपियाें काे पकड़ने के लिए पीछा किया लेकिन वह फरार हो गए। 

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!