Haryana News Bulletin: पढ़ें दिन भर की 10 बड़ी खबरें

Edited By vinod kumar, Updated: 18 Oct, 2019 08:21 PM

read 10 big news of haryana throughout the day 18 october

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...

राजनीति से लेकर अपराध जगत तक, पढ़ें हरियाणा की दस बड़ी खबरें पंजाब केसरी के इस न्यूज बुलेटिन में...
 

ओपिनियन पोल: हरियाणा में भाजपा को बहुमत, नहीं खुलेगा चौटाला फैमिली का खाता
हरियाणा विधानसभा चुनाव को मात्र दो दिन ही शेष बचे हुए हैं, 21 अक्तूबर को मतदान होना है। शनिवार को प्रचार का पहिया थम जाएगा, इससे पहले ओपिनियन पोल के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। टीवी चैनल एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिल रहा है।
 

हिसार में PM मोदी की हुंकार, कहा- किसानों के हक का पानी अब पाकिस्तान में नहीं बहेगा
हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी गोहाना के बाद अब हिसार में जनसभा को संबोधित कर रहें हैं। इस मौके पर उन्होंने कहाकि हिसार संस्कृति का सार है। हिसार की मिट्टी में किसानों के पसीने की महक हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा का कोई ऐसा कौना नहीं है जिसने मुझे प्यार न दिया है। 
 

PM मोदी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं: राहुल गांधी
हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर रेवाड़ी जिले में प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने देश की अर्थव्यवस्था की बिगड़ी हालत पर कहा कि मोदी को अर्थव्यवस्था की कोई समझ नहीं है। राहुल ने रैली के दौरान किसानों की हालत, देश की अर्थ व्यवस्था व बेरोजगारी...
 

JJP ने चुनाव आयोग को दी शिकायत, पुलिस प्रशासन पर लगाया पार्टी कार्यकर्ताओं को डराने का आरोप
हरियाणा विधानसभा चुनाव होने में कुछ दिन ही बाकी है। ऐसे में सभी पार्टियो की चुनाव प्रचार की तैयारियां जोरो पर है। इस बीच जननायक जनता पार्टी ने चुनाव आयोग को शिकायत दी है कि कई जगहों पर पुलिस प्रशासन द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओं को डरा धमकाकर उनपर बिना किसी तथ्य के केस दर्ज करके चुनाव को प्रभावित करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। 
 

दो कट्टर विरोधी आए एक साथ, इनेलो प्रत्याशी ने दिया कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन
चुनाव एक युद्ध है और इस युद्ध में क्या हो जाए कुछ कह नहीं सकते। आज सोनीपत की राई विधानसभा सीट से एक दूसरे के धुर विरोधी रहे इनेलो से इंद्रजीत सिंह दहिया और कांग्रेस से जयतीर्थ दहिया अब दूसरे विरोधियों को पटखनी देने के लिए एक साथ आ गए है। 

मानेसर लैंड स्कैम: सुनवाई के लिए हुड्डा कोर्ट में नहीं हुए पेश, आरोपों पर 5 घंटे हुई बहस
मानेसर लैंड स्कैम मामले में आज पांच घटों तक आरोपों पर बहस हुई। मामले की सुनवाई पंचकूला की विशेष सीबीआई कोर्ट में हुई। वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंद्र हुड्डा आज किन्ही कारणों के चलते कोर्ट में पेश नहीं हो पाए।
 

भीषण सड़क हादसे में बहन-भाई की मौत, खौफनाक मंजर देखकर मां हुई बेहोश
अंबाला में एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां मां की आंखों के सामने उसके दोनों जिगर के टुकड़ों ने दम तोड़ दिया और वह कुछ भी नहीं कर पाई। मंजर ऐसा था कि वह बेहोश होकर गिर गई। हादसा हरियाणा के अंबाला में हुआ। मां के साथ स्कूटी पर जा रहे बहन-भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि मां बाल-बाल बच गई।
 

बिजली बिल ठीक करने पर मांगे 20 हजार रुपये, रंगे हाथों पैसे लेता धरा गया एसडीओ
रेवाड़ी में विजिलेंस विभाग ने बिजली निगम के एक एसडीओ को 20 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दरअसल, बिजली बिल ठीक करने के नाम पर एसडीओ फैक्ट्री मालिक से पैसे ले रहा था। इसी दौरान विभाग ने इसे गिरफ्तार किया। फिलहाल विजिलेंस विभाग की टीम ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई सहेलियों के नहर में मिलें शव, पुलिस जांच में जुटी
गत दिवस शहर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई सहेलियों में से एक सहेली का शव हिसार की नहर में पाए जाने के बाद जहां बुधवार देर सायं गमगीन माहौल में उसका बालसमंद में अंतिम संस्कार किया गया, वहीं गुरुवार दोपहर को दूसरी लापता हुई युवती का शव हिसार के नजदीक चंदन नगर की नहर से मिला। 
 

जनरल कोच के यात्रियों को भी मिलेगा सुरक्षित सफर, सरकार उठाने जा रही है ये कदम
जनरल बोगी में सफर करने वाले यात्रियों को भी अब सुरक्षा सहित खान-पान व अन्य सुविधाएं मिलेंगी। रिजर्व कोच से अलग जनरल कोच के दोनों तरफ दरवाजे बनाए जाएंगे जो आपस में एक-दूसरे से जुड़े होंगे। इस सुविधा से जनरल कोच में सफर करने वाले यात्री भी...

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!