ओपिनियन पोल: हरियाणा में भाजपा को बहुमत, नहीं खुलेगा चौटाला फैमिली का खाता

Edited By Shivam, Updated: 18 Oct, 2019 06:06 PM

opinion poll bjp getting majority in haryana vidhansabha election

ओपिनियन पोल के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। टीवी चैनल एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिल रहा है। पोल के अनुसार, भाजपा को 83 कांग्रेस को 15 व अन्य को 4 सीटें मिल रही हैं।

डेस्क: हरियाणा विधानसभा चुनाव को मात्र दो दिन ही शेष बचे हुए हैं, 21 अक्तूबर को मतदान होना है। शनिवार को प्रचार का पहिया थम जाएगा, इससे पहले ओपिनियन पोल के रिजल्ट आने शुरू हो गए हैं। टीवी चैनल एबीपी न्यूज के ओपिनियन पोल के मुताबिक, इस बार हरियाणा में भाजपा को बहुमत मिल रहा है।

PunjabKesari, haryana

एबीपी की रिपोर्ट के मुताबिक, हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी 78 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है। वहीं कांग्रेस के खाते में 8 सीटें जा सकती हैं। जेजेपी एक सीट पर जीत हासिल कर सकती हैं और अन्य के खाते में 3 सीटें जा सकती हैं। हरियाणा में 48 फीसदी वोट के साथ मुख्यमंत्री पद के लिए पहली पसंद मनोहर लाल खट्टर हैं। वहीं, 13 फीसदी वोटों के साथ भूपेंद्र सिंह हुड्डा दूसरे नंबर पर हैं। राज्य के लोगों के लिए चुनाव का मुख्य मुद्दा रोजगार और पानी है।

PunjabKesari, Haryana

प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक तलवारें खिंची हुई हैं। दोनों दलों के धुरंधर अपने तरकश से हर वो तीर छोड़ रहे हैं, जिससे विपक्षी धड़े को चित किया जा सके। वहीं, लोकतंत्र की सबसे ताकतवर ईकाई माने जाने वाली 'जनता' भी इस पूरे राजनीति द्वंद पर गहरी नजर बनाए हुए है। लेकिन इस बार जीत का सेहरा किसके सिर बंधेगा, कौन बाजी मारेगा, यह तो 24 अक्टूबर के गर्भ में छिपा हुआ है।

PunjabKesari

बता दें कि हरियाणा में 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे और नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित होंगे. राज्य में वोटर्स की संख्या की बात करें तो 1.82 करोड़ वोटर्स हैं। हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को खत्म हो रहा है।

साल 2014 में क्या रहे नतीजे
हरियाणा में इस वक्त भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। हरियाणा में आखिरी चुनाव साल 2014 में 15 अक्टूबर को हुए थे। राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सर्वाधिक 47 सीट जीती थी। वहीं कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थी। आईएनएलडी को 19 सीटों पर जीत मिली थी। हरियाणा जनहित कांग्रेस को राज्य में दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी। बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी। साल 2014 में राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!