40 दिनों तक हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम में रहेगा राम रहीम, कल ही आया था जेल से बाहर

Edited By Manisha rana, Updated: 22 Jan, 2023 12:08 PM

ram rahim will stay in barnawa ashram with honeypreet for 40 days

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है। खास बात यह है कि पिछले 57 दिन में डेरा प्रमुख जेल से दूसरी बार...

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा) : डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को फिर से 40 दिन की पैरोल मिल गई है। खास बात यह है कि पिछले 57 दिन में डेरा प्रमुख जेल से दूसरी बार बाहर आया है। इससे पहले उसे पिछले वर्ष 15 अक्तूबर को 40 दिन की पैरोल मिली थी और वह पैरोल अवधि समाप्त होने पर 25 नवम्बर 2022 को फिर से जेल गया था। उसकी पैरोल अर्जी स्वीकार होने के बाद शनिवार को रोहतक की सुनारिया जेल से राम रहीम बाहर निकला। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित बरनावा आश्रम में ले जाया गया। इस दौरान उसके साथ उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत भी थी। राम रहीम के जेल से बाहर आने के बाद हनीप्रीत ने अपनी इंस्टाग्राम पर स्टेटस भी अपलोड किया और राम रहीम के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।

गौरतलब है कि 25 अगस्त, 2017 को राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार दिया गया था। इसके बाद से ही वह रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। पिछले साल उसको 3 बार पैरोल मिली. थी। ऐसी जानकारी मिली है कि राम रहीम अपनी पैरोल अवधि के दौरान बागपत के आश्रम में रहेगा। पिछली बार राम रहीम को अक्तूबर, 2022 में 140 दिन की पैरोल मिली थी और इस पैरोल अवधि के दौरान उसने ऑनलाइन माध्यम से सत्संग किए थे।

PunjabKesari

सिरसा आश्रम में आने की जारी हैं चर्चाएं


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने 3 दिन पहले जेल प्रशासन के पास पैरोल की अर्जी लगाई थी। अपनी अर्जी में उसने 25 जनवरी को सिरसा में प्रस्तावित भंडारे और सत्संग में शामिल होने को लेकर पैरोल मांगी थी। 25 जनवरी को डेरा के दूसरे गद्दीनशीन शाह सतनाम महाराज का जन्मदिन होता है और इस दिन डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय सिरसा में भंडारे और सत्संग का आयोजन किया जाता है। इस सत्संग कार्यक्रम में देश-विदेश से लाखों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करते हैं। ऐसे में यह चर्चा भी जोरों पर है कि राम रहीम सिरसा आ सकता है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल डेरा प्रमुख की पैरोल के बाद डेरे में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है।

PunjabKesari

बरनावा आश्रम पहुंचते ही जारी किया वीडियो संदेश

राम रहीम ने जेल से रिहा होकर उत्तर प्रदेश के बरनावा आश्रम पहुंचने के बाद शनिवार को ही अपने श्रद्धालुओं के नाम एक वीडियो संदेश जारी करके उन्हें आशीर्वाद दिया। उसने अपने इस वीडियो संदेश के जरिए कहा कि बहुत सालों के बाद बेपरवाह जी (शाह सतनाम जी) के अवतार माह पर आपके दर्शन करने का अवसर मिला है। आपसे लाइव भी मिलेंगे। उसने अपनी साथ संगत को शाह सतनाम जी के जन्म दिवस की बधाई दी और डेरा अनुयायियों के कुशलक्षेम की कामना भी की।

PunjabKesari

शाही परिवार के आधे सदस्य विदेश में हुए सैटल


डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम के परिवार में उसकी मां और पत्नी के अलावा उसकी 2 बेटियां अमरप्रीत इन्सा, चरणप्रीत इन्सां के अलावा दामाद रूह- ए-मीत इन्सा, शान-ए-मीत इन्सा, बेटे जसमीत इन्सा का परिवार है। इसके अलावा मुंह बोली बेटी हनीप्रीत है। पिछले साल मार्च में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम ने जेल से लिखी अपनी नौवीं चिट्ठी में अपने परिवार के विदेश में जाने का जिक्र किया था और उसके बाद राम रहीम की बेटी अमरप्रीत इन्सा 22 मई 2022 को विदेश में सैटल हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही दूसरी बेटी चरणप्रीत इन्सा भी परिवार के साथ विदेश में सैटल हो गई।

जेल जाने के बाद सिरसा नहीं आया डेरा प्रमुख

डेरा प्रमुख राम रहीम को अगस्त, 2017 में जेल हुई थी। इस दौरान डेरा प्रमुख को बेशक 3 बार पैरोल और फरलो मिली है लेकिन वह सिरसा डेरा मुख्यालय मैं अभी तक नहीं आया है। सिरसा डेरा की स्थापना 29 अप्रैल, 1948 को शाह मस्ताना महाराज ने की थी। वह 1960 तक डेरा की गद्दी पर रहे। 1960 में शाह सतनाम महाराज डेरा के दूसरे गद्दीनशीन बने 23 सितम्बर, 1990 को राम रहीम 23 साल की उम्र में डेरा की गद्दी पर बैठा।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!