Ambala: परिवार गया था ब्यास, चोरों ने खंगाल डाला घर; 40 तोला सोना और 11 लाख  कैश ले उड़े

Edited By Harman, Updated: 01 Jun, 2026 05:38 PM

ambala family visits beas thieves ransack house flee with 40 tolas of gold

अंबाला के गांव शहजादपुर माजरा में अज्ञात चोरों ने एक मकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि वारदात उस समय हुई जब घर में कोई नहीं था, सारा परिवार धार्मिक स्थल...

अंबाला : अंबाला के गांव शहजादपुर माजरा में अज्ञात चोरों ने एक मकान में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि वारदात उस समय हुई जब घर में कोई नहीं था, सारा परिवार धार्मिक स्थल ब्यास गया हुआ था।

पुलिस को दी शिकायत में गांव शहजादपुर माजरा निवासी डॉ. विवेक बराड़ ने बताया कि वह 30 मई की रात अपने परिवार सहित घर पर ताला लगाकर ब्यास गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान का मुख्य ताला तोड़ दिया और चोर करीब 40 तोला सोने के आभूषण, लगभग 5 किलोग्राम चांदी के जेवरात तथा लॉकर में रखी 11 लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। घटना का पता तब चला जब डॉ. विवेक बराड़ 31 मई की रात जब वह अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे। यह देखकर परिवार के होश उड़ गए।

इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!