अज्ञात किसानों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला, पुलिस के वाटर कैनन को पहुंचाया गया था नुक्सान

Edited By Isha, Updated: 27 Nov, 2020 02:08 PM

police registered a case against unknown farmers

हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर गाड़ियों को तोड़ने सहित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट शिकायत पर टोहाना पुलिस ने अज्ञात किसान आंदोलन कारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के रास्ते भारी संख्या में किसानों ने

टोहाना(सुशील): हरियाणा-पंजाब बॉर्डर पर गाड़ियों को तोड़ने सहित सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट शिकायत पर टोहाना पुलिस ने अज्ञात किसान आंदोलन कारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के रास्ते भारी संख्या में किसानों ने हरियाणा की सीमा में प्रवेश किया, जिन्हें हरियाणा पुलिस के द्वारा टोहाना की सीमा पर रोक लिया गया था।

कल दोपहर बाद किसानों ने उग्र होते हुए पुलिस के द्वारा लगाए गए अवरोधों को हटा दिया। इसी दौरान जब पुलिस ने उन पर वाटर कैनन से पानी फेंका तो किसानों ने पत्थरबाजी की इसी पत्थरबाजी में पुलिस की वाटर कैनन बैंक को नुकसान पहुंचा अब पुलिस ने इसी मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

दर्ज किए गए मामले के बारे में बताते हुए डीएसपी टोहाना बीरम सिंह ने बताया कि टोहाना की सीमा में सैकड़ों की संख्या में किसान अपने वाहनों सहित आ गए थे जिन्हें सीमा पर रोक दिया गया था मगर कल दोपहर बाद कुछ शरारती तत्वों के द्वारा अवरोधों को हटाते हुए सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में किसी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!