CIA और पुलिस मुठभेड़ मामला: बुजुर्ग महिला से झपटमारी करने वाले आरोपी 3 दिन के रिमांड पर

Edited By Isha, Updated: 07 Jun, 2026 05:40 PM

accused who snatched a bag from an elderly woman remanded to 3 day custody

सीआईए (CIA) और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए दो शातिर झपटमारों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई

बराड़ा (अनिल): सीआईए (CIA) और स्थानीय पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए दो शातिर झपटमारों को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। जांच में सामने आया है कि इस पूरी वारदात की स्क्रिप्ट उत्तर प्रदेश की सहारनपुर जेल में लिखी गई थी।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि मुख्य आरोपी दलीप उर्फ विक्की (जो अभी फरार है) और ऋतिक की मुलाकात सहारनपुर जेल में सजा काटने के दौरान हुई थी। जेल के अंदर ही दोनों ने दोस्ती की और बाहर निकलकर बड़ी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची। जेल से छूटने के बाद उन्होंने बराड़ा क्षेत्र को चुना और अपने साथ उधम सिंह नाम के एक अन्य आरोपी को भी शामिल कर लिया।


बराड़ा थाना प्रभारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि इन आरोपियों ने 28 मई को बराड़ा की करनाल कॉलोनी में एक बुजुर्ग महिला को अपना निशाना बनाया था। आरोपियों ने क्रूरता दिखाते हुए बुजुर्ग महिला के कानों से सोने के टॉप्स झपट लिए थे और उनके हाथों से जबरन सोने की चूड़ियां छीनने का भी प्रयास किया था। इस वारदात के बाद से ही पुलिस की कई टीमें इनकी तलाश में जुटी हुई थीं।

मास्टरमाइंड 'विक्की' अभी भी फरार, पुलिस की छापेमारी जारी
इस पूरी वारदात का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी दलीप उर्फ विक्की अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने दावा किया है कि पुलिस की टीमें उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे भी सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। पुलिस का मानना है कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद कुछ और बड़े मामलों का खुलासा हो सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!