Edited By Manisha rana, Updated: 06 Jun, 2026 10:20 AM

फरीदाबाद के गाज़ीपुर गांव के सुनसान क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फारेंसिक की टीम को मौके पर बुलवाया गया।
फरीदाबाद (अनिल राठी) : फरीदाबाद के गाज़ीपुर गांव के सुनसान क्षेत्र में एक युवक का शव मिला। राहगीर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और फारेंसिक की टीम को मौके पर बुलवाया गया। शव के आस पास पुलिस ओर फॉरेंसिक की टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
मृतक युवक की उम्र करीब 25 से 26 के आस पास की बताई जा रही है और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)