किसान ने 'मौत' से लड़कर डूबती महिला को दी जिंदगी, गमछों के सहारे निकाला बाहर(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2019 05:59 PM

डबवाली उपमंडल के गांव मौजगढ़ के समीप से बहने वाली भाखड़ा मेन ब्रांच में शनिवार सुबह डूब रही बुजुर्ग महिला की जान समय रहते बचा ली गई। हालांकि महिला के मामूली चोटें आने के साथ ही महिला का

डबवाली(संदीप): डबवाली उपमंडल के गांव मौजगढ़ के समीप से बहने वाली भाखड़ा मेन ब्रांच में शनिवार सुबह डूब रही बुजुर्ग महिला की जान समय रहते बचा ली गई। हालांकि महिला के मामूली चोटें आने के साथ ही महिला का हाथ भी टूट गया।  महिला की पहचान डबवाली उपमंडल के गांव बिच्चुवाली निवासी के तौर पर हुई है। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की जान बचाने वाले गांव मौजगढ़ निवासी व अखिल भारतीय बिश्रोई जीव रक्षा सभा के जिला उपाध्यक्ष अमरीक बिश्रोई ने बताया कि वह अपनी बाइक से भतीजे रजनीश बिश्रोई के साथ खेत गए थे। खेत में काम निपटा कर वापस वह घर को आ रहे थे। तभी उनके भतीजे की नजर नहर की तरफ गई।

उनके भतीजे ने उन्हें बताया कि नहर में अजीब तरह का कोई जानवर दिख रहा है। जो कभी पानी के भीतर जा रहा है तो कभी बाहर मुंह निकाल रहा है। इसके बाद वे बाइक उसके नजदीक लेकर पहुंचे। नजदीक पहुंचे तो उन्हें महिला की ओढऩी नजर आई। अमरीक बिश्रोई ने बताया कि उन्होंने महिला को बचाने के लिए भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। कड़ी मशक्कत से महिला को वे नहर के किनारे तक लेकर आए। इस बीच उनके भतीजे रजनीश बिश्रोई सड़क किनारे जाकर नहर से टैंकर में पानी भर रहे कुछ लोगों को बुलाकर मौके पर लेकर आए। 

इन लोगों के पास कपड़े के गमछे थे। इन गमछे से रस्सी बनाकर महिला को उन्होंने अपने कमर पर लादकर नहर से रस्सी के सहारे बाहर निकाला। नहर की बंदी होने के बावजूद नहर के बीचों-बीच मौजूदा समय में 10 फीट तक पानी का स्तर है। नहर में गाद व जाले होने की वजह से अमरीक बिश्रोई का खुद का संतुलन बिगड़ गया था लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और महिला को डूबने से बचा लिया। इसके बाद महिला को वे अपने घर लेकर गए जहां महिला का प्राथमिक उपचार किया गया। इतने में बुजुर्ग महिला के परिजन व गांव वाले भी मौके पर पहुंचे गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!