सिरसा में दर्दनाक हादसा: जैक से मकान उठाते हुए गिरी दीवार, 3 मजदूर दबे...एक की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 20 May, 2026 09:54 AM

sirsa wall collapses while jacking up house worker dies

जिले के गांव गुड़ियाखेड़ा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी ढाणी को जैक सिस्टम के सहारे ऊंचा उठाने के दौरान अचानक मकान की छत गिर गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के 3 मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

सिरसा : जिले के गांव गुड़ियाखेड़ा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में बनी ढाणी को जैक सिस्टम के सहारे ऊंचा उठाने के दौरान अचानक मकान की छत गिर गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के 3 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों और प्रशासन की मदद से चलाए गए रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान 2 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि 25 वर्षीय मजदूर मनोज की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार मंगलवार शाम करीब 5.50 बजे गांव चक्रपुर कदीम जिला रामपुर (उ.प्र.) निवासी मनोज, सिद्धार्थ, विक्की और विनीत गांव गुड़ियाखेड़ा के रकबे में स्थित आत्माराम बिरडा की ढाणी में काम कर रहे थे। आत्माराम बिरडा ने खेत में बनी अपनी ढाणी को ऊंचा उठाने का काम ठेके पर दिया हुआ था। मजदूर जैक सिस्टम लगाकर मकान को ऊपर उठाने का कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे में मनोज, सिद्धार्थ और विक्की मलबे के नीचे दब गए। घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद सिद्धार्थ और विक्की को मलबे से बाहर निकाल लिया। दोनों को मामूली चोटें आईं और उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया गया।

हादसे के बाद मनोज का काफी देर तक कोई सुराग नहीं लगा। जिला प्रशासन और ग्रामीण लगातार जे.सी.बी. मशीनों की मदद से मलबा हटाने में जुटे रहे। करीब 7.55 बजे मनोज को मलबे से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)         

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!