सिरसा में हाईवोल्टेज तार की चपेट में आया ट्रक, 2 लोगों की मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 18 May, 2026 10:21 AM

truck hits high voltage wire in sirsa 2 killed

गांव बणी की अनाज मंडी में गेहूं से भरे एक ट्रक में करंट आने से 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुरसेवक सिंह (57) और नत्थू राम (56) निवासी रामा मंडी (पंजाब) बणी की अनाज मंडी में ट्रक से गेहूं की लिफ्टिंग का काम करते थे।

रानिया : गांव बणी की अनाज मंडी में गेहूं से भरे एक ट्रक में करंट आने से 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी अनुसार गुरसेवक सिंह (57) और नत्थू राम (56) निवासी रामा मंडी (पंजाब) बणी की अनाज मंडी में ट्रक से गेहूं की लिफ्टिंग का काम करते थे।

जब उन्होंने ट्रक में गेहूं लोड करके ट्रक को छांव में खड़ा किया तो ट्रक का अगला हिस्सा अचानक 11 हजार वोल्टेज के तारों से टकरा गया जिससे ट्रक में करंट आ गया और नीचे उतरते समय दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता चलते ही मौके पर काफी लोग जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!