Hisar Airport से चंडीगढ़ के लिए पहली उड़ान आज, CM सैनी दिखाएंगे हरी झंडी, जानें क्या रहेगी Timing

Edited By Deepak Kumar, Updated: 09 Jun, 2025 09:06 AM

nayab saini flagged off first flight to chandigarh from hisar airport

हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं चलने के बाद अब सोमवार को चंडीगढ़ की फ्लाइट भी शुरू हो रही है। सीएम नायब सिंह सैनी एलायंस एयर के 72 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

डेस्कः हिसार एयरपोर्ट से अयोध्या और दिल्ली के लिए हवाई सेवाएं चलने के बाद अब सोमवार को चंडीगढ़ की फ्लाइट भी शुरू हो रही है। सीएम नायब सिंह सैनी एलायंस एयर के 72 सीटर विमान को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल भी रहेंगे। दोपहर बाद साढ़े 3 बजे हरी झंडी दिखाने के बाद पहली फ्लाइट में सीएम सैनी भी चंडीगढ़ जा सकते हैं।

फ्लाइट सप्ताह में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को रहेगी। इस फ्लाइट का किराया 1724 से 2500 रुपये तक रहेगा। सीट की उपलब्धता के आधार पर यह कम ज्यादा हो सकता है। बता दें कि 14 अप्रैल को हिसार से अयोध्या और दिल्ली की उड़ान शुरू हुई थी। यहां से अब तक 750 से अधिक यात्री अयोध्या के लिए उड़ान भर चुके हैं। 

फ्लाइट का टाइम टेबल

  • चंडीगढ़ से दोपहर 3:20 बजे उड़ान भर शाम 4:30 बजे हिसार विमान पहुंचेगा।
  • हिसार से शाम 4:55 बजे उड़ान भर शाम 5:55 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगा।

फ्लाइट से हिसार से चंडीगढ़ का लगेगा 1 घंटे का समय

वहीं, हिसार से चंडीगढ़ जाने में बस में 4 घंटे, ट्रेन में 7 घंटे और फ्लाइट से 1 घंटा लगता है। सड़क मार्ग से हिसार से चंडीगढ़ की दूरी 252 किलोमीटर है। साधारण बस में करीब 4 घंटे का समय लगता है। 320 रुपये किराया है। हिसार के रायपुर स्टेशन से चंडीगढ़ तक पैसेंजर ट्रेन में 7 घंटे लगते हैं। 55 रुपये किराया है। फ्लाइट से सिर्फ 1 घंटे में पहुंचेंगे। समय तो बचेगा, लेकिन किराया कई गुना ज्यादा लगेगा।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!