Haryana:  इंग्लैंड में MBA करने गए दादरी के युवक की हत्या, पांच लोग गिरफ्तार...

Edited By Isha, Updated: 28 Nov, 2025 12:22 PM

murder of a youth from dadri who had gone to england to pursue mba

इंग्लैंड पढ़ने गए दादरी जिले के गांव जगरामबास निवासी युवक की बर्मिंघम शहर में यूनिवर्सिटी से लौटते समय सोमवार को हत्या कर दी गई। एक सप्ताह बाद शव को भारत लेकर आने की संभावना है।

चरखी दादरी: इंग्लैंड पढ़ने गए दादरी जिले के गांव जगरामबास निवासी युवक की बर्मिंघम शहर में यूनिवर्सिटी से लौटते समय सोमवार को हत्या कर दी गई। एक सप्ताह बाद शव को भारत लेकर आने की संभावना है।

मृतक केंद्रीय जीएसटी निरीक्षक पद से वीआरएस लेकर उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड गया था। जगरामबास निवासी पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह का 27 वर्षीय बेटा विजय कुमार गत फरवरी से इंग्लैंड में एमबीए की पढ़ाई कर रहा था।
   
 सोमवार को बर्मिंघम शहर की ब्रेस्टो यूनिवर्सिटी से लौटते समय उसने पांच भारतीय युवकों को गाड़ी में लिफ्ट दी थी, जिसके बाद उसकी हत्या हो गई। स्वजन ने बताया कि इंग्लैंड पुलिस ने दिल्ली के पारस, कुरुक्षेत्र के मग्गू सहित पांच युवकों को हिरासत में लिया है। वीरवार को कोर्ट में आरोपितों की पेशी किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!